कान्स वीडियो को लेकर आलिया का मजाक उड़ाने वालों को अली गोनी ने दिया करारा जवाब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

कान्स वीडियो को लेकर आलिया का मजाक उड़ाने वालों को अली गोनी ने दिया करारा जवाब

Date : 14-May-2026

 अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' में अपने ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री एक नामी ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर के तौर पर समारोह में शामिल हुई हैं। इसी बीच रेड कार्पेट से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने उन्हें अपेक्षित तवज्जो नहीं दी। इसको लेकर अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया।


अब अभिनेता अली गोनी आलिया के समर्थन में सामने आए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह दुखद है जब अपने ही लोग किसी ऐसे कलाकार को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने के लिए इतनी मेहनत की हो। अली ने कहा कि आलिया ने अपने करियर में ऐसी ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका लोग सिर्फ सपना देखते हैं और लोगों को उनका मजाक उड़ाने के बजाय जश्न मनाना चाहिए।

दरअसल, वायरल वीडियो में आलिया रेड कार्पेट पर मुस्कुराते हुए कैमरों के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें विदेशी पैपराजी से ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं मिली, जबकि कई फैंस ने अभिनेत्री के आत्मविश्वास और अंदाज की तारीफ की। वीडियो में आलिया मीडिया की ओर देखकर फ्लाइंग किस देती और पूरे आत्मविश्वास के साथ रेड कार्पेट पर चलती दिखाई दीं।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement