साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद मेकर्स हुए सतर्क | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद मेकर्स हुए सतर्क

Date : 14-May-2026

 साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक दिन' बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसके बाद अब उनकी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिल्म में सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी की आवाज डब किए जाने पर विचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 'एक दिन' में उनके हिंदी उच्चारण को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद निर्माताओं ने यह कदम उठाने का फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक नितेश तिवारी और उनकी टीम का मानना है कि 'रामायण' जैसी महागाथा में सीता के किरदार के लिए भावनात्मक गहराई के साथ शुद्ध हिंदी टोन भी बेहद जरूरी है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने साई पल्लवी के हिंदी उच्चारण को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि 'रामायण' जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भाषा और संवाद अदायगी को लेकर और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए थी।

बताया जा रहा है कि इससे पहले सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन डेट्स की समस्या के चलते उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली। इसके बाद यह भूमिका साई पल्लवी को मिली। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकती है, जबकि दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement