सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन अंब 16 मई तक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन अंब 16 मई तक

Date : 14-May-2026

 जगदलपुर, 14 मई । शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर द्वारा वर्ष 2025-26 के जनवरी से जून सत्र की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने की तिथि में पुनः बढ़ौतरी की गई है। स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी सौ रूपये विलंब शुल्क के साथ अब 16 मई तक फार्म ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन प्रिंट अंतिम दिन शनिवार तक ही संबंधित संस्थान में जमा लिए जाएंगे। नए व पुराने पाठ्यक्रम के सेमेस्टर मोड के रेगुलर, प्राइवेट, भूतपूर्व, एटीकेटी के उत्तीर्ण, प्रमोटेड एवं डिटेंड स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement