रायपुर, 14 मई । जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण कार्य के दौरान रायपुर की एक शिक्षिका हादसे का शिकार हो गईं। शासकीय स्कूल माना में पदस्थ शिक्षिका एवं जनगणना प्रगणक माधुरी विश्वास ड्यूटी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद श्रीमती विश्वास को एमएमआई नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कलेक्टर डॉ. सिंह आज स्वयं अस्पताल पहुंचे और विश्वास से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में श्रीमती विश्वास की स्थिति स्थिर और सामान्य है।
इस दौरान अपर कलेक्टर मनीष मिश्रा भी उपस्थित रहे।
