कांकेर, 14 मई । जिले के जंगलवार कॉलेज ट्रेनिंग सेंटर में जवानों को प्रतिदिन सुबह से ही प्रशिक्षण दिया जाता है। आज गुरूवार सुबह जब जवान ट्रेनिंग के लिए पहुंचे, तो जवानों ने एक साथ 7 भालुओं को जंगल में देखा। इनमें एक मादा भालू और उसके दो शावक भी शामिल थे।
भालुओं का झुंड ट्रेनिंग कैंप के पास घूम रहा था। इतने सारे भालुओं को एक साथ देखकर जवानाें वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कांकेर जिला घने जंगलों से घिरा हुआ है, यहां भालुओं का अक्सर आना-जाना लगा रहता है। जवानों ने भालुओं के इस झुंड के फोटो और वीडियो बनाकर साझा किए हैं। कांकेर क्षेत्र में जंगली जानवरों का दिखना सामान्य बात है। लेकिन एक साथ सात भालुओं का दिखना, वन्यजीवों और मानव के बीच सह-अस्तित्व को दर्शाती है।
