राहुल गांधी की कुल आय 11 कराेड़, विदेश यात्रा पर खर्च हुए 60 कराेड़ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राहुल गांधी की कुल आय 11 कराेड़, विदेश यात्रा पर खर्च हुए 60 कराेड़ : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Date : 14-May-2026

 रायपुर, 14 मई । राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर भाजपा नेता व छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने गुरुवार काे राहुल गांधी के 22 साल के राजनीतिक करियर के दौरान की गई विदेश यात्राओं का लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्राएं सार्वजनिक थीं, लेकिन इसके पीछे की फंडिंग के स्रोत सार्वजनिक नहीं हैं। राहुल गांधी की विदेश यात्राओं का कुल खर्च 60 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर 2013-14 से 2022-23 तक राहुल गांधी की आय विवरण के अनुसार, इस अवधि में उनकी आय 11 करोड़ रुपये थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि 11 करोड़ रुपये की आय के साथ राहुल गांधी ने 60 करोड़ रुपये कैसे खर्च किए हैं।

उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सोशल मीडिया में पोस्ट करने से पहले नई दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की निजी विदेश यात्रा में खर्च होने वाले पैसों के फंडिंग को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 54 विदेशों की यात्रा की, जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। हैरानी की बात यह है कि राहुल गांधी के आय का विवरण 11 करोड़ रुपये है ऐसे में उनके निजी यात्रा के दौरान फंडिंग कहां से हुई।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने घोषित जानकारी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने 54 विदेश यात्राएं की हैं। इनमें इटली, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, बहरीन, मालदीव, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा 3 मई, 2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फुटेज में उनकी मस्कट और ओमान की अघोषित यात्राओं का भी खुलासा हुआ।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement