संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने मां रिचा शर्मा के कैंसर इलाज के दौरान कठिन दिनों को याद किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने मां रिचा शर्मा के कैंसर इलाज के दौरान कठिन दिनों को याद किया

Date : 22-May-2026

 अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त ने हाल ही में अपनी मां रिचा शर्मा के कैंसर इलाज के दौरान के कठिन दिनों को याद किया। बातचीत के दौरान त्रिशाला ने खुलासा किया कि जब उनकी मां का अमेरिका में इलाज चल रहा था, तब संजय दत्त लगातार भारत और अमेरिका के बीच सफर कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उस समय उनके पिता के लिए भारत में काम संभालने के साथ-साथ लंबे समय तक अमेरिका में रुक पाना बेहद मुश्किल था।

त्रिशाला ने बताया कि उनकी मां को साल 1989 में स्टेज-4 ब्रेन ट्यूमर का पता चला था और 1996 में उनका निधन हो गया, तब वह महज 8 साल की थीं। उन्होंने कहा, "पापा लगातार आ-जा रहे थे, क्योंकि उन्हें भारत में अभिनेता के तौर पर काम भी करना पड़ता था। मां के इलाज के दौरान मेरे लिए वह समय बेहद कठिन था।" त्रिशाला ने यह भी बताया कि मां की बीमारी के दौरान उन्हें खाने में सुकून मिलने लगा था, जिसके कारण उनका वजन बढ़ गया और लोगों की टिप्पणियों का सामना भी करना पड़ा।

त्रिशाला ने अमेरिका में अपने बचपन के संघर्षों और भारतीय पहचान की वजह से झेली गई प्रताड़ना पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें नस्लीय टिप्पणियों और अकेलेपन का सामना करना पड़ा। त्रिशाला के मुताबिक, लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि स्टार किड्स को जिंदगी में सबकुछ आसानी से मिल जाता है, जबकि उन्हें भी कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। मां के निधन के बाद अमेरिका में उनके नाना-नानी ने उनकी परवरिश की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement