मुख्य समाचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल रायपुर में 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे; आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा और पुलिस नवाचार जैसे मुद्दे एजेंडे में छाए रहने की संभावना । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में तृणमूल कांग्रेस की सभी आशंकाओं का बिंदुवार खंडन किया है। श्रीलंका में 69 लोगों की जान लेने वाले चक्रवात दित्वा के कल सुबह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना है। गोवा में IFFI 2025 के सितारों से सजे समापन समारोह में रजनीकांत को सम्मानित किया गया और धर्मेंद्र को याद किया गया। भारत सर्वाधिक मतों के साथ 2026-27 के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद में पुनः निर्वाचित हुआ। भारत ने चेन्नई में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के अपने पहले मैच में चिली को 7-0 से हराया। | The Voice TV
मुख्य समाचार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल रायपुर में 60वें अखिल भारतीय डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन में भाग लेंगे; आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, महिला सुरक्षा और पुलिस नवाचार जैसे मुद्दे एजेंडे में छाए रहने की संभावना । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में तृणमूल कांग्रेस की सभी आशंकाओं का बिंदुवार खंडन किया है। श्रीलंका में 69 लोगों की जान लेने वाले चक्रवात दित्वा के कल सुबह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश पहुंचने की संभावना है। गोवा में IFFI 2025 के सितारों से सजे समापन समारोह में रजनीकांत को सम्मानित किया गया और धर्मेंद्र को याद किया गया। भारत सर्वाधिक मतों के साथ 2026-27 के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन परिषद में पुनः निर्वाचित हुआ। भारत ने चेन्नई में एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप 2025 के अपने पहले मैच में चिली को 7-0 से हराया।