पहली बार पूर्णत: डिजिटल होगी जनगणना 2027, जिला में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू, दो चरणों में होगा कार्य | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पहली बार पूर्णत: डिजिटल होगी जनगणना 2027, जिला में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू, दो चरणों में होगा कार्य

Date : 02-Mar-2026

 फतेहाबाद, 02 मार्च । डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने कहा है कि जिला में जनगणना से जनकल्याण की थीम पर पहली बार पूर्णत: डिजिटल प्रणाली से जनगणना-2027 का कार्य किया जाएगा। डीसी डॉ. भारती ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि जनगणना कार्य को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत क्रियान्वित किया जाएगा। लगभग तीन से चार हजार अधिकारी व कर्मचारी इस महाअभियान से जुड़ेंगे। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। दो चरणों में होगी जनगणना, पहली बार मिलेगा सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्पडीसी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण: मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 से 30 मई 2026 तक होगा। दूसरा चरण: जनसंख्या गणना 9 से 28 फरवरी 2027 तक होगी। इस बार नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी सबमिट करने पर उन्हें एसएमएस व ई-मेल के जरिए एक विशिष्ट सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। गणनाकर्मी मौके पर पहुंचकर केवल जानकारी का सत्यापन करेंगे, जिससे समय की बचत और आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा।पूरी तरह डिजिटल और तकनीक आधारित प्रक्रियाडीसी ने बताया कि इस बार गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे, जिसे उनके पंजीकृत निजी मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया जाएगा। यह एप ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा, जिससे नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में भी कार्य बाधित नहीं होगा। नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वत: सिंक्रोनाइज हो जाएगा। एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक आधारित डैशबोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी। सभी चार्ज अधिकारियों को आईडी जारी की जा चुकी है तथा 32 फील्ड ट्रेनर्स सहित सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement