प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे।
इसरो प्रमुख वी नारायणन ने कहा – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रमा पर 200 दिन तक काम करने में सक्षम लैंडर विकसित कर रहा है।
मौसम विभाग ने कहा – दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो – तीन दिन में कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ पहुंचने की संभावना।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का दावा – ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते पर आज हस्ताक्षर होंगे। इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य सब के लिए खोल दिया जाएगा।
भारत ने धर्मशाला में वर्षा से बाधित पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया।
और आईसीसी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में, आज शाम बर्मिंघम में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से।
