चाणक्य नीति:-सार्थकता में ही सम्बन्ध का सुख | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Editor's Choice

चाणक्य नीति:-सार्थकता में ही सम्बन्ध का सुख

Date : 10-Jan-2024

 ते पुत्रा ये पितुभ्रक्ता: : पिता यस्तु पोषक: |

तन्मित्रम यत्र विश्वास: सा भार्या या निवृत्ति: ||

आचार्य चाणक्य का कथन है कि पुत्र वही है, जो पिता का भक्त है| पिता वही है, जो पोषक है, मित्र वही है, जो विश्वासपात्र हो | पत्नी वही है ,जो ह्रदय को आनंदित करे|  

अर्थात् पिता कि आज्ञा को माननेवाला और सेवा करनेवाला ही पुत्र कहा जाता है | अपने बच्चों का सही पालनपोषण, देख-रेख करनेवाला और उन्हें उचित शिक्षा देकर योग्य बनानेवाला व्यक्ति ही सच्चे अर्थ में पिता है| जिस पर विश्वास हो, जो विश्वासघात करे, वही सच्चा मित्र होता है | पति को कभी दुःखी करनेवाली तथा उसके सुख का ध्यान रखनेवाली ही पत्नी कही  जाती है|

अभिप्राय यह है कि संसार में सम्बन्ध तो अनेक प्रकार के हैं, परन्तु निकट के सम्बन्ध के रूप में पिता, पुत्र माता और पत्नी ही माने जाते हैं | इसलिए कहा जा सकता है कि संतान वही जो माता पिता की सेवा करे वरना वह संतान व्यर्थ है | इसी प्रकार अपनी संतान और अपने परिवार का भरण-पोषण करनेवाला व्यक्ति ही पिता कहला सकता है और मित्र भी ऐसे व्यक्ति को ही माना जा सकता है जिस पर कभी भी किसी प्रकार से अविश्वास किया जा सके | जो सदा विश्वासी रहे, अपने अनुकूल आचरण से पति को सुख देनेवाली स्त्री ही सच्चे अर्थों में पत्नी कहला सकती है | इसका अर्थ यह है कि नाम और संबंधों के बहाने एक-दूसरे से जुड़े रहने में कोई सार नहीं, संबंधों की वास्तविकता तो तभी तक है जब सब अपने कर्तव्य का पालन  करते हुये एक-दूसरे को सुखी बनाने का प्रयन्त करें और सम्बन्ध की वास्तविकता का सदा निर्वाह करें|   

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement