प्रेरक प्रसंग अध्याय 15:- मन के हारे हार है | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Editor's Choice

प्रेरक प्रसंग अध्याय 15:- मन के हारे हार है

Date : 15-Jan-2024

 

कपिल वस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ जो आगे चलकरगौतम बुध्दहुए और जिन्होंनेबौद्ध धर्मकी स्थपना की, गृह त्यागकर निकले, तो बोध की खोज में काफी भटके | आखिर उनकी हिम्मत टूटने लगी | उनके मन में यह विचार बार-बार उठने लगा कि क्यों वापस राजमहल चला जाये, और अंत में एक दिन वे कपिलवस्तु की ओर लौट ही पड़े | चलते-चलते राह में उन्हें प्यास लगी | सामने ही एक झील थी | वे उसके किनारे गये, तभी उनकी दृष्टी एक गिलहरी पर पड़ी| गिलहरी कोई दुर्लभ जीव नहीं, किन्तु उस गिलहरी की चेष्टाओं ने सिद्धार्थ का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया | बात यह थी कि वह गिलहरी बार-बार पानी के पास जाती, अपनी पूंछ उसमें डुबोती और उसे निकालकर रेट पर झटक देती |  

सिद्धार्थ से रहा गया | वे पूछ ही बैठे, नन्ही गिलहरी, यह क्या कर रही हो तुम?

इस झील को सुखा रही हूँ, उसने उत्तर दिया |

यह काम तो तुमसे कभी हो पायेगा,’ सिद्धार्थ बोले, भले ही तुम हजार बरस जियो और करोड़ों-अरबों बार अपनी पूंछ पानी में डुबाकर झटको, किन्तु झील को सुखाना तुम्हारे बस की बात नहीं |

तुम्हीं ऐसा मानो, मैं नहीं मानती | मैं तो यह जानती हूँ कि मन में जिस कार्य को करने का निश्चय किया, उस पर अटल रहने से वह हो ही जाता है | मैं अपना काम करती रहूंगी| और वह अपनी पूंछ डुबोने झील की ओर चल पड़ी |

गिलहरी की बात सिद्धार्थ के हृदय में गड़ गयी| उन्हें अपने मन की निर्बलता महसूस हुई | वे वापस लौटे और फिर तप में निरत हो गये |  

 

 

 

 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement