4 मार्च विशेष - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

Editor's Choice

4 मार्च विशेष - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Date : 04-Mar-2024

सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस दिवस को हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है | भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस सुरक्षित रूप से काम करने के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता पैदा करने के उद्देश्य से हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण सहित सुरक्षा उपायों के सभी दिशानिर्देशों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की शुरुआत की गई थी। यह दिन किसी भी प्रकार की कार्यस्थल दुर्घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपायों पर प्रकाश डालने और पालन करने की आवश्यकता है। 

दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है लेकिन सावधानी अपनाकर या संभावित दुर्घटना के बारे में जानते हुए उससे बचा जा सकता है। सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है। किसी सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
हर वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की एक खास थीम होती है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाने के लिए एक खास कैंपेन या थीम जारी की जाती है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2023 की थीम 'हमारा लक्ष्य-शून्य नुकसान' थी। वहीं 2022 की थीम 'राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की विषय सुरक्षा संस्कृति के विकास के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करें' थी। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 का थीम 'ईएसजी उत्कृष्टका के लिए सुरक्षा नेतृत्व' है। ईएसजी से यहां अर्थ पर्यावरण, सामाजिक और शासन से है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement