कम्युनिस्ट पार्टी करेगी इस्लाम का 'चीनीकरण' | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

Editor's Choice

कम्युनिस्ट पार्टी करेगी इस्लाम का 'चीनीकरण'

Date : 09-Apr-2024

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सुप्रीम लीडर और चीन के तानाशाह शी जिनपिंग ने भी इस्लाम के चीनीकरण की बात कही थी। हालांकि शी जिनपिंग केवल इस्लाम तक ही नहीं रुके थे, बल्कि उन्होंने ईसाइयत और बौद्ध मत के भी चीनीकरण की बात कही थी।

हालांकि इन सब के बीच तो हाल ही में चर्चा में बात आई है, वह यह है कि कम्युनिस्ट सरकार ने अब इस्लाम के 'चीनीकरण' करने का ऐलान किया है। दरसअल चीनी कम्युनिस्ट पार्टी पहले से ही इस्लाम की कट्टरपंथी गतिविधियों को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय अपना रही है, लेकिन इस बीच उनकी इस घोषणा ने पूरे वैश्विक मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है।
“चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की शिनजियांग इकाई के मुखिया का कहना है कि इस क्षेत्र के भीतर इस्लाम का चीनीकरण बहुत जरूरी है, और यह होकर ही रहेगा। कम्युनिस्ट पार्टी के नेता ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि शिनजियांग क्षेत्र में मुस्लिमों के बीच अभी भी कट्टरपंथ और आतंक मौजूद है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मा शिंगरुई ने एक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए इन बातों को सार्वजनिक रूप से कहा है।”
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा उइगर मुस्लिमों के साथ की जाने वाली ज्यादतियों की बात करें तो, इसके असंख्य उदाहरण देखें जा सकते हैं। चाहे वो इस क्षेत्र की 16,000 मस्जिदों को ढहाना हो या उनकी धार्मिक मान्यताओं पर पाबंदी लगाना हो, चाहे वो मुस्लिमों को सुअर का मांस खिलाना हो या उन्हें बंदी बनाकर उनसे जबरन श्रम करवाना हो, चीनी कम्युनिस्ट सरकार इन सभी गतिविधियों में निरंकुशता से लगी हुई है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement