चैत्र नवरात्र का आठवां दिन- मां महागौरी की उपासना | The Voice TV

Quote :

“जो हम खुशी से सीखते हैं उसे हम कभी नहीं भूलते।” — अल्फ्रेड मर्सिएर

Editor's Choice

चैत्र नवरात्र का आठवां दिन- मां महागौरी की उपासना

Date : 16-Apr-2024

नवरात्रि के आठवें  विशेष तौर पर  महागौरी की  पूजा की जाती है नवरात्रि के आठवें दिन महा अष्टमी मनाई जाती है और इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है. इस बार चैत्र मास के शुक्ल की अष्टमी तिथि 15 अप्रैल 2024 की दोपहर 12:11 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 16 अप्रैल 2024 की दोपहर 01:23 पर समाप्त होगी. ऐसे में चैत्र नवरात्रि में महाष्टमी 16 अप्रैल 2024 को मनाई जाएगी |
महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, देवी महागौरी अपने भक्तों को सही मार्ग दिखाती हैं। इसके साथ ही देवी महागौरी की पूजा करने से व्यक्ति का मन और शरीर पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। जो भक्त देवी महागौरी की पूजा करता है उसके मन में कभी बुरे विचार नहीं आते और जीवन में मन की पवित्रता बढ़ती है। सकारात्मकता आने लगती है और मन भी एकाग्र हो जाता है।

आज शुभ मुहूर्त में सबसे पहले मां महागौरी का गंगाजल से अभिषेक करें. फिर देवी महागौरी को अक्षत्, सिंदूर, पीले फूल, फल, धूप, दीप, नैवेद्य, वस्त्र आदि चढ़ाएं. देवी महागौरी को प्रसन्न करने के लिए नारियल का भोग लगाएं. चाहें तो नारियल से बनी मिठाई, पूड़ी, हलवा, खीर, काले चने आदि भी अर्पित कर सकते हैं. इसके बाद दुर्गा चालीसा पढ़ें. अंत में मां महागौरी की आरती करें. उसके बाद नवरात्रि का हवन करें. फिर कन्या पूजा करके आशीर्वाद ग्रहण करें | 
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement

Advertisement