Editor's Choice
प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस अध्यक्ष को फोन करना : राजनीतिक अदावत के बीच भी गुंजाइश शेष है
Date : 30-Sep-2024
क्या फर्क पड़ता है कोई मंडन मिश्र शब्दाद्वैत का समर्थन करे, मंडन ने अद्वैतप्रस्थान में अन्यथाख्यातिवाद का बहुत हद तक समर्थन किया, पर सुरेश्वर इसका खंडन करते हैं। मंडनके अनुसार जीव अविद्या का आश्रय है, सुरेश्वर ब्रह्म को ही अविद्या का आश्रय और विष मानते हैं। इसी मतभेद के आधार पर अद्वैत वेदांत के दो प्रस्थान चल पड़े। वहीं, शंकराचार्य के विचारोपदेश आत्मा और परमात्मा की एकरूपता पर आधारित हैं, जिसके अनुसार परमात्मा एक ही समय में सगुण और निर्गुण दोनों ही स्वरूपों में रहता है। फिर चार्वाक दर्शन को भी देख सकते हैं, जोकि एक प्राचीन भारतीय भौतिकवादी नास्तिक दर्शन है। यह मात्र प्रत्यक्ष प्रमाण को मानता है तथा पारलौकिक सत्ताओं के सिद्धांत को यह स्वीकार नहीं करता। इसलिए यह दर्शन वेदबाह्य कहा गया है। इसके समेत कुल वेदबाह्य दर्शन छ: हैं- माध्यमिक, योगाचार, सौत्रान्तिक, वैभाषिक, और आर्हत(जैन)। वस्तुत: इन सभी में वेद से असम्मत सिद्धान्तों का प्रतिपादन है।
बौद्ध धर्म दार्शनिक तर्क और ध्यान के अभ्यास दोनों को जोड़ता है, यह धर्म मुक्ति के लिए कई बौद्ध मार्ग प्रस्तुत करता है। भारत में जब सिख पंथ का प्रादुर्भाव हुआ तो वह भी गुरुओं की वाणी से प्रकट हुआ। ये सभी दर्शन, मत, विचार भारत में एक साथ, एक समय में प्रगति करते हुए आपको मिलते हैं, कई बार एक घर में चार सदस्य अपने-अपने मत के पक्के मिल जाते हैं, कहीं कोई विरोध नहीं, कहीं कोई मनमुटाव नहीं, न कोई मनभेद, सभी अपने स्तर से विकास, संभावनाओं और अंतत: मुक्ति का मार्ग खोज रहे हैं। यही तो है भारत की खूबसूरती। असहमतियों के बीच भी सहमति...फिर भारत का लोकतंत्र भी तो यही है...।
RELATED POST
Leave a reply
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 04-Oct-2024
-
Date : 03-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 04-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 04-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024
-
Date : 05-Oct-2024