उत्तर कोरिया ने माना, दक्षिण कोरिया-अमेरिका से मुकाबले को किये मिसाइल परीक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

उत्तर कोरिया ने माना, दक्षिण कोरिया-अमेरिका से मुकाबले को किये मिसाइल परीक्षण

Date : 07-Nov-2022

 प्योंग्यांग, 7 नवंबर (हि.स.)। कोरियाई प्रायद्वीप में स्थिति लगातार तनाव पूर्ण बनी हुई है। अब उत्तर कोरिया ने स्वीकार किया है कि बीते दिनों दक्षिण कोरिया और जापान की ओर निशाना बनाकर किये गए मिसाइल परीक्षण सीधे तौर पर दक्षिण कोरिया और अमेरिका से मुकाबले के लिए किए गए थे।

कोरियाई प्रायद्वीप में पिछले कुछ दिनों से बेहद तनाव है। उत्तर कोरिया द्वारा लगातार मिसाइल परीक्षणों के बीच पिछले दिनों दक्षिण कोरिया और अमेरिकी सेना ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। इसके विरोध में उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह दर्जनों मिसाइलें दागीं और युद्धक विमानों का अभ्यास किया। हालात ये हो गये थे कि दक्षिण कोरिया और जापान को अपने नागरिकों को सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहना पड़ा था।

लगातार मिसाइल परीक्षणों को लेकर हो रही आलोचना के बीच अब उत्तर कोरियाई सेना ने खुलकर स्वीकार कर लिया है कि उसने हाल ही में किये मिसाइल परीक्षण अपने प्रतिद्वंद्वी देशों के हवाई अड्डों व युद्धक विमानों पर हमले के पूर्वाभ्यास के रूप में किया था। उत्तर कोरिया ने इन परीक्षणों को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यासों का मुकाबला करने का संकल्प करार दिया है।

कोरियाई पीपुल्स आर्मी के जनरल स्टाफ के हवाले से कहा गया है कि कोरियाई पीपुल्स आर्मी के इस तरह के हालिया सैन्य अभियान उत्तर कोरिया के दुश्मनों की सैन्य उग्रता का जवाब हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव मिश्र

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement