यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाने पर रूस को संयुक्त राष्ट्र ने चेताया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

यूक्रेन के परमाणु ऊर्जा संयंत्र को निशाना बनाने पर रूस को संयुक्त राष्ट्र ने चेताया

Date : 21-Nov-2022

कीव (यूक्रेन), 21 नवंबर (हि.स.)। यूक्रेन के जापोरिज्जिया में स्थित यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर प्लांट) को निशाना बनाने पर संयुक्त राष्ट्र ने रूस को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। इस संयंत्र के पास रूस ने फिर हमले तेज कर दिए हैं।

जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस ने युद्ध की शुरुआत के कुछ दिनों बाद ही कब्जा कर लिया था। रूस के कब्जे में आने के बाद से यूक्रेन समेत एक बड़े इलाके में बिजली संकट गहराया हुआ है। संयुक्त राष्ट्र ने संयंत्र के आसपास हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। यूएन वॉचडाग के प्रमुख ने कहा है कि इन हमलों से इस संयंत्र को खतरा बढ़ गया है।

इस पर रूस के बिजली मंत्री ने कहा है कि संयंत्र को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह पूरी तरह सुरक्षित है। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन युद्ध को दस माह हो चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement