काठमांडू से चीन जा रही स्विस महिला से विदेशी मुद्रा बरामद, गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

काठमांडू से चीन जा रही स्विस महिला से विदेशी मुद्रा बरामद, गिरफ्तार

Date : 25-Feb-2026

 काठमांडू, 25 फ़रवरी । नेपाल पुलिस ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से चीन जा रही स्विस महिला कुन्चोक खण्ड्रो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विमानस्थल सुरक्षा प्रमुख एसएसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के पास से 10 हजार 500 अमेरिकी डॉलर, 26 हजार 700 यूरो, 7 हजार 400 चीनी युआन तथा 43 हजार स्वीडिश मुद्रा बरामद की गई है।

एसएसपी राठौड़ ने बताया कि सिचुवान एयरलाइन्स की उड़ान से चीन जाने के क्रम में त्रिभुवन विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए गिरफ्तार महिला को राजस्व अनुसंधान विभाग, हरिहरभवन पुल्चोक भेजा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement