नेपाल चुनावः कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच चीन सीमा पर सुरक्षा में पुलिस गश्त में तेजी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल चुनावः कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच चीन सीमा पर सुरक्षा में पुलिस गश्त में तेजी

Date : 28-Feb-2026

 काठमांडू, 28 फ़रवरी । प्रतिनिधि सभा चुनाव के नजदीक आते ही नेपाल पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है। चीन से जुड़ी हुई सीमा पर अभी भी तापमान शून्य से नीचे है। कही-कहीं बर्फबारी भी हो रही है।

चीन की सीमा से सटे नाम्खा गाउंपालिका के लिमी लाप्चा क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने पैदल गश्त शुरू की है। यह इलाका अत्यंत दुर्गम और संवेदनशील माना जाता है। साथ ही यहां का तापमान इस समय -5 से -9 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

जिला पुलिस कार्यालय हुम्ला के अनुसार, प्रहरी सहायक निरीक्षक मंजुल खडका के नेतृत्व में एक टीम को नाम्खा गाउंपालिका-5 और 6 के क्षेत्रीय स्थिति का आकलन करने के लिए पैदल गश्त पर भेजा गया है। डीएसपी शंकर खडका ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हिल्सा नाका मार्ग से नेपाल पुलिस की टीम लिमी लाप्चा क्षेत्र में पहुंची है। हिल्सा नाका नेपाल-चीन सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण प्रवेश बिंदु है, जहां से आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां होती हैं।

हुम्ला जिला नेपाल के सबसे दूरस्थ और भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जिलों में से एक है। यहां सड़क सुविधा सीमित है और कई स्थानों तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग ही एकमात्र विकल्प है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement