नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, २ की मौत, 7 घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल में चुनावकर्मियों को ले जा रहा वाहन खाई में गिरा, २ की मौत, 7 घायल

Date : 03-Mar-2026

 काठमांडू, 03 मार्च । नेपाल में आम चुनावों की तैयारियों के बीच रामेछाप जिले में चुनाव कर्मियों और चुनाव सामग्री ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गये। मरने वाले में एक जूनियर पुलिस अधिकारी और एक मतदान कर्मचारी भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या 'ना 7 ख 6768' सोमवार देर रात रामेछाप जिले के सिरुबारी क्षेत्र में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

इस दुर्घटना में नेपाल पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक परशुराम यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं मतदान अधिकर्ता डोर प्रसाद घिमिरे ने मन्थली अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रमुख जिला अधिकारी श्याम कृष्ण थापा ने इसकी पुष्टि की है। वाहन रामेछाप के देउराली की ओर जा रहा था और उसमें मतदान ड्यूटी के लिए नियुक्त कर्मियों के साथ चुनाव सामग्री भी लदी हुई थी।

घिमिरे को रामेछाप नगरपालिका–2 के वार्ड कार्यालय भवन में स्थित संघुटार मतदान केंद्र में मतदान अधिकृत के रूप में तैनात किया गया था। वह रामेछाप नगरपालिका–3 के संघुटार स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षक थे। दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान भीम बहादुर मानन्धर, सम्बर बहादुर मानन्धर, कृष्ण प्रसाद घिमिरे, दुर्गा कार्की, सबीना खड्का, केदार कुमार रोका और पूजा देवी सुनुवार के रूप में हुई है। सीडीओ थापा के अनुसार, घायलों को आगे के उपचार के लिए हवाई मार्ग से काठमांडू भेजा गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement