काठमांडू की बहुमंजिली इमारत का रेस्टोरेंट शॉर्ट से लगी आग में हुआ खाक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

काठमांडू की बहुमंजिली इमारत का रेस्टोरेंट शॉर्ट से लगी आग में हुआ खाक

Date : 03-Mar-2026

 काठमांडू, 03 मार्च । काठमांडू की एक बहुमंजिली इमारत का एक रेस्टोरेंट आग में जलकर पूरी तरह से खाक हो गया है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना ललितपुर के पुलचोक स्थित दाउरा थकाली रेष्टुरेन्ट में हुई, जहां शार्ट शर्किट से लगी आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई।

ललितपुर के पुलिस प्रवक्ता एसपी गौतम मिश्रा के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से आग पर नियंत्रण कर लिया गया। यह रेस्टोरेंट भवन की आठवीं मंजिल पर स्थित था, जो इस घटना में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

दाउरा थकाली के अलावा भवन के अन्य हिस्सों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। एसपी मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस घटना में किसी भी मानवीय क्षति की सूचना नहीं है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement