नेपाल मतदान के दौरान नेपाली सेना के द्वारा हवाई गश्त | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल मतदान के दौरान नेपाली सेना के द्वारा हवाई गश्त

Date : 04-Mar-2026

 काठमांडू, 04 मार्च । प्रतिनिधि सभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार से नेपाली सेना के द्वारा हवाई गश्त भी शुरू की जा रही है।

 
नेपाल में 5 मार्च को आम चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए पूरे देश में आठ केंद्र बनकर हर केंद्र पर सेना की तरफ से हेलीकॉप्टर तैयार रखा गया है। नेपाली सेना के हवाई विभाग ने चुनाव-लक्षित विशेष सुरक्षा रणनीति लागू किए जाने की जानकारी दी है।
 
नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल राजा राम बस्नेत ने कहा कि देशभर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सेना द्वारा आज से हवाई गश्त भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि संभावित जोखिम को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई गई है।
 
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, मतदान केंद्रों और आसपास के क्षेत्रों में ‘माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल’, अन्य वाहनों, मोटरसाइकिल तथा पैदल गश्त के माध्यम से सुरक्षा उपस्थिति मजबूत की गई है। अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बख्तरबंद वाहनों की भी तैनाती की गई है।
 
सैन्य प्रवक्ता बस्नेत ने बताया कि देशभर में भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल एकीकृत चुनाव सुरक्षा योजना के तहत संयुक्त रूप से सुरक्षा गश्त और निगरानी कर रहे हैं।
 
सेना की तरफ से बताया गया है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उस क्षेत्र में जल्द से जल्द पहुंचने के लिए सातों प्रदेश में एक-एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है ताकि सेना की उपस्थिति और आवश्यक पड़ने पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से राहत और बचाव का काम किया जा सके।
 
इसके अलावा काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल पर रहे नेपाली सेना के हवाई सुरक्षा महानिदेशालय में भी सेना के बाकी हेलीकॉपेटर और स्काई ट्रक को स्टैंड बाय पर रखा गया है। सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक सभी निजी हेलीकॉप्टर कंपनियों को मतदान के दिन पायलटों के साथ स्टैंड बाय पर रहने का निर्देश दिया जा चुका है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement