वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर पाकिस्तान ने सरकारी उद्यमों के कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह निर्णय आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का आर्थिक प्रभाव पाकिस्तान पर पहले से ही महसूस होने लगा है।
इससे पहले उठाए गए कदमों में सरकारी वाहनों के लिए ईंधन आवंटन में दो महीने के लिए 50 प्रतिशत की कटौती, इस अवधि के दौरान सड़कों से 60 प्रतिशत सरकारी वाहनों को हटाना और सरकारी कार्यालयों के लिए चार दिन का कार्य सप्ताह लागू करना शामिल था। पिछले शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई।
