अमेरिका ने 'होर्मुज' संकट पर ब्रिटेन से बात की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका ने 'होर्मुज' संकट पर ब्रिटेन से बात की

Date : 16-Mar-2026

 लंदन, 16 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर से होर्मुज जलडमरूमध्य की मौजूदा स्थिति पर बात की। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, स्टार्मर और ट्रंप ने रविवार को इस वैश्विक संकट पर बातचीत के दौरान गंभीर चिंता जताई।

एबीसी न्यूज के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा, "दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व में चल रही स्थिति और तेल के आवागमन में आ रही रुकावट को खत्म करने के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के महत्व पर चर्चा की। इस रुकावट के कारण दुनिया भर में तेल की कीमत बढ़ रही है।"

प्रवक्ता के अनुसार, "प्रधानमंत्री स्टार्मर ने उन अमेरिकी सैनिकों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई है।" प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेता एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए।

इसके फौरन बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बात की और मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को ब्रिटेन समेत अन्य देशों से अपील की कि वे होर्मुज जलडमरूमध्य में गहराते संकट को सुलझाने में आगे आकर मदद करें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement