अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तीसरे हफ्ते युद्ध की ज्वाला हुई और तेज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तीसरे हफ्ते युद्ध की ज्वाला हुई और तेज

Date : 16-Mar-2026

 तेहरान, 16 मार्च । अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग की ज्वाला तीसरे हफ्ते और अधिक तेज हो गई है। ईरान ने कुवैत, तुर्किए और यूएई में कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर भी मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने चार अमेरिकी एयरबेस पर एकीकृत मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इजराइल ने कहा है कि उसकी सेना ने दक्षिणी लेबनान कई स्थानों पर हमला किया है।

अल जजीरा की रिपोर्ट में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के हवाले से कहा गया है कि उसके नौसेना बलों ने रविवार आधीरात बाद भोर होने से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के एयरबेस पर चार बार समन्वित मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हमले में अमेरिकी बलों से जुड़े कमांड सेंटर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और वायु रक्षा सुविधाओं को निशाना बनाया गया।

ईरानी बल आईआरजीसी ने दावा किया कि सैटेलाइट तस्वीरों में निशाना बनाए गए ठिकानों को भारी नुकसान दिखाई दिया है। इस बीच, लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी एनएनए के अनुसार, इजराइली युद्धक विमानों ने दक्षिणी लेबनान में हमलों की बौछार की है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने नबातीह जिले के जबदीन शहर को निशाना बनाया। हनिन, कफ़र, ऐता अल-शाब और यातेर में भी हमलों की खबरें आईं।

इससे पहले, आईडीएफ ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका में मिशिगन के सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पर हमले के पीछे जिस व्यक्ति का हाथ था, उसका भाई हिजबुल्लाह में एक कमांडर था। इब्राहिम पिछले सप्ताह इजराइली वायुसेना के हिजबुल्लाह के एक सैन्य ठिकाने पर किए गए हवाई हमले में मारा जा चुका है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement