जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काठमांडू में प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

जेन-जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर काठमांडू में प्रदर्शन

Date : 16-Mar-2026

 काठमांडू, 16 मार्च । नेपाल में जेन-जी आंदोलन की जांच के लिए गठित आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के मैतीघर मंडला में विरोध प्रदर्शन किया।

गौरी बहादुर कार्की के नेतृत्व में गठित आयोग ने आंदोलन की जांच पूरी करने के बाद पहले ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी थी। सरकार ने रविवार को ही कैबिनेट बैठक से इस रिपोर्ट को स्वीकृत कर लिया है और संभवतः आज सोमवार को इसके सार्वजनिक होने की संभावना है। आज का यह प्रदर्शन जेन-ज़ी मूवमेंट एलायंस नेपाल, नेपाल जेन-ज़ी फ्रंट और जेन-ज़ी सिविक फोरम के संयुक्त आयोजन में किया गया।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही रक्षा बम ने कहा कि जब तक सरकार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करती है, तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने सरकार से तुरंत जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों के बारे में पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement