बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार

Date : 24-Mar-2026

 ढाका, 24 मार्च । बांग्लादेश में पूर्व सैन्य अधिकारी और फेनी-3 के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मसूद उद्दीन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी आज सुबह बारीधारा इलाके से पुलिस ने की। वे सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार के दौरान एक प्रमुख हस्ती थे। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की।

द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इस्लाम ने बताया कि उन पर कम से कम चार मामलों में आरोप थे। उन्हें बारीधारा डीओएचएस स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि 11 जनवरी, 2007 को जब पूरे देश में आपातकाल घोषित किया गया था तब मसूद सावर में 9 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) थे।

उन्हें 'गंभीर अपराधों और भ्रष्टाचार पर राष्ट्रीय समन्वय समिति' का मुख्य समन्वयक बनाया गया था। इसके कुछ ही समय बाद, 02 जून, 2008 को उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत किया गया और 'नेशनल डिफेंस कॉलेज' में नियुक्त किया गया। एक सप्ताह से भी कम समय में उन्हें विदेश मंत्रालय में भेज दिया गया और 08 जून, 2008 को कैनबरा स्थित बांग्लादेश उच्चायोग में नियुक्त किया गया। उन्होंने राजनीति की शुरुआत जातीय पार्टी से की।

उन पर एक हत्या के मामले में वारंट था और भ्रष्टाचार व अवैध संपत्ति बनाने के आरोप भी हैं। हाल ही में सीआईडी ने उनके खिलाफ लगभग 100 करोड़ टका की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement