नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों का शपथग्रहण आज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के नवनिर्वाचित सांसदों का शपथग्रहण आज

Date : 26-Mar-2026

 काठमांडू, 26 मार्च । नेपाल में प्रतिनिधि सभा के नव-निर्वाचित 274 सदस्यों को आज पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

संघीय संसद सचिवालय के अनुसार, सिंहदरबार स्थित नव-निर्मित बहुउद्देश्यीय भवन में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे निर्धारित समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सचिवालय के प्रवक्ता एकराम गिरी ने जानकारी दी कि वरिष्ठतम सदस्य अर्जुन नरसिंह केसी सभी नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे। केसी ने स्वयं बुधवार को राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से शपथ ग्रहण ली थी।

कुल 47 सदस्य नेपाली के अलावा अन्य स्थानीय भाषाओं में शपथ लेंगे, जिनमें 17 सदस्य मैथिली भाषा में शपथ लेंगे। शपथ संविधानिक प्रावधानों और प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम, २०१५ के अनुसार दिलाई जाएगी।

सचिवालय ने सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सदस्यता प्रमाणपत्र, नागरिकता प्रमाणपत्र की प्रति और दो हालिया पासपोर्ट आकार की तस्वीरों के साथ समारोह से दो घंटे पहले उपस्थित हों।

सदस्यों से औपचारिक या पारंपरिक पोशाक में आने का भी आग्रह किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था और अन्य आधिकारिक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

05 मार्च को हुए प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने 182 सीटें हासिल कीं, इसके बाद नेपाली कांग्रेस को 38, सीपीएन यूएमएल के 25, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी को 17, श्रम संस्कृति पार्टी को 7 और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को 5 सीटें मिलीं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement