अमेरिका छह अप्रैल तक नहीं करेगा ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिका छह अप्रैल तक नहीं करेगा ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला

Date : 27-Mar-2026

 वाशिंगटन/तेहरान, 27 मार्च । अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से छिड़े युद्ध पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड के स्वर कुछ धीमे पड़े हैं। उन्होंने अहम घोषणा की है कि अमेरिका 06 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि वह ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमले पर लगी रोक को एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बढ़ा रहे हैं।

सीबीएस न्यूज और अल जजीरा चैनल की रिपोर्ट्स में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर घोषणा की कि अमेरिका ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों पर लगी रोक को 06 अप्रैल तक बढ़ाएगा। राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरानी सरकार के अनुरोध पर इस रोक को बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रपति ने इससे पहले सोमवार को ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले पर पांच दिन की रोक की घोषणा की थी। यह शनिवार को खत्म होने वाली है।

उन्होंने लिखा, "ईरानी सरकार के अनुरोध के अनुसार, कृपया इस बयान को इस बात का प्रमाण मानें कि मैं ऊर्जा संयंत्रों को नष्ट करने की अवधि को 10 दिनों के लिए बढ़ाकर सोमवार, 06 अप्रैल, 2026 को रात 8 बजे (ईस्टर्न टाइम) तक कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "बातचीत जारी है और 'फेक न्यूज मीडिया' तथा अन्य लोगों के विपरीत दिए गए गलत बयानों के बावजूद, बातचीत बहुत अच्छी चल रही है। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद!"

उन्होंने कहा: " ईरान ने सात दिन मांगे थे। मैंने कहा, 'मैं 10 दिन दे रहा हूं, क्योंकि आपने मुझे जहाज दिए।" उनका इशारा उन कई तेल टैंकरों की ओर था, जिनके बारे में उनका कहना है कि ईरान ने सद्भावना दिखाते हुए उन्हें होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की इजाजत दी। इस बीच ईरान के एक नेता कहा कि तेहरान में अधिकारियों को अमेरिका का शांति प्रस्ताव मिला है। इस अधिकारी अधिकारी ने शांति प्रस्ताव को एकतरफा बताया है।

इस बीच, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने पुष्टि की है कि इस्लामाबाद के युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थता के प्रयास के तहत अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच संदेश भेज रहा है। इस प्रयास में तुर्किये और मिस्र भी सहयोग कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement