नेपालः ओली की गिरफ्तारी बदले की कार्रवाई नहीं, न्याय की शुरुआत हैः गृहमंत्री सुदन | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपालः ओली की गिरफ्तारी बदले की कार्रवाई नहीं, न्याय की शुरुआत हैः गृहमंत्री सुदन

Date : 28-Mar-2026

 काठमांडू, 28 मार्च। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुङ ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी बदले की कार्रवाई नहीं है। सुदन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि यह कदम न्याय की शुरुआत का संकेत है।

उन्होंने लिखा, “कानून से ऊपर कोई नहीं है। हमने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को हिरासत में लिया है। यह किसी के खिलाफ बदले की भावना नहीं है, बल्कि न्याय की शुरुआत है।” उल्लेखनीय है कि ओली और लेखक को आज सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। । उनके खिलाफ जेन जी प्रदर्शन के दौरान निहत्थे प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलाने का आदेश देने का आरोप है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement