नेपाल : नाबालिग से दुर्व्यवहार के आरोप में यूएमएल की विधायक गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

International

नेपाल : नाबालिग से दुर्व्यवहार के आरोप में यूएमएल की विधायक गिरफ्तार

Date : 30-Mar-2026

 काठमांडू, 30 मार्च । सीपीएन-यूएमएल की लुंबिनी प्रदेश सभा सदस्य रेखा कुमारी शर्मा को नाबालिग घरेलू कामगार के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

काठमांडू की अपराध अन्वेषण कार्यालय की एक टीम ने उन्हें रविवार देर रात काठमांडू के धुम्बाराही स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। शर्मा यूएमएल की निर्वाचित प्रदेश सभा सदस्य हैं।

करीब डेढ़ साल पहले उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक नाबालिग लड़की को छह वर्षों तक अपने घर में घरेलू कामगार के रूप में रखकर बाल श्रम का शोषण किया और उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। बताया गया है कि उस लड़की को कई बार पीटा गया, और जब उसकी हालत बिगड़ गई, तब काठमांडू महानगरपालिका ने उसे शर्मा के घर से बचाया।

उस समय सरकारी वकील के कार्यालय ने शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज न करने का निर्णय लिया था। इस निर्णय की व्यापक आलोचना हुई थी, खासकर उस समय जब यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री थे। बाद में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस मामले की समीक्षा की। राजनीतिक हस्तक्षेप और सत्ता में बैठे लोगों को संरक्षण मिलने के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।

तत्कालीन काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने भी सार्वजनिक रूप से इस निर्णय पर सवाल उठाया था और पूछा था कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद शर्मा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement