नेपाल प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक में ही हंगामा, ओली की गिरफ्तारी का विरोध | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक में ही हंगामा, ओली की गिरफ्तारी का विरोध

Date : 02-Apr-2026

 काठमांडू, 02 अप्रैल । नवनिर्वाचित प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक शुरू होते ही बाधित हो गई, जब नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों ने सदन के भीतर पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्ताई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूएमएल के सांसद बैठक शुरू होते ही खड़े होकर नारेबाजी करने लगे और कार्यवाही में बाधा डाली। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अर्जुननरसिंह केसी ने उन्हें अपनी सीट पर बैठने और सदन की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया। विरोध कर रहे सांसदों ने उनकी बात नहीं मानी, जिसके बाद अध्यक्ष ने यूएमएल सांसद गुरु बराल को अपनी बात रखने के लिए दो मिनट का समय दिया।

बराल ने पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उनकी गिरफ्तारी को अवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि भीड़ को नियंत्रण करने का काम पुलिस प्रशासन का है जिसमें प्रधानमंत्री की कोई भूमिका नहीं होती है।

यूएमएल सांसद बराल ने कहा कि सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के आधार पर कार्रवाई कर रही है जो विधि के शासन के खिलाफ है। उन्होंने ओली की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए जेन जी आंदोलन को लेकर निष्पक्ष जांच की बात उठाई।

संसद के नए कार्यकाल की शुरुआत में ही इस तरह का व्यवधान आगे आने वाले दिनों में राजनीतिक दलों के बीच संभावित तनाव का संकेत देता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement