अपने दुश्मनों के खिलाफ जवाबी हमले चरणबद्ध तरीके से बढ़ाएगा ईरान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अपने दुश्मनों के खिलाफ जवाबी हमले चरणबद्ध तरीके से बढ़ाएगा ईरान

Date : 02-Apr-2026

 तेहरान, 02 अप्रैल । पश्चिम एशिया में पिछले 34 दिनों से जारी युद्ध के बीच ईरान ने संकेत दिया है कि वह अमेरिका और इजराइल के खिलाफ अपने जवाबी मिसाइल हमलों को चरणबद्ध तरीके से तेज करेगा। एक वरिष्ठ सुरक्षा-राजनीतिक अधिकारी के अनुसार यह रणनीति केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में दुश्मनों के हितों पर व्यापक दबाव बनाने के उद्देश्य से अपनाई जा रही है। इस बयान ने पश्चिम एशिया में बढ़ते टकराव और संभावित बड़े संघर्ष की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।

इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के स्वामित्व वाली ईरान के सरकारी समाचार संगठन प्रेसईडी टीवी ने लेबनान के अल-मयादीन टेलीविजन नेटवर्क के हवाले से बताया कि ईरान के सुरक्षा-राजनीतिक अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और इजराइल की चल रही आक्रामक युद्ध की कार्रवाई के जवाब में उनके ठिकानों पर अपने मिसाइल हमलों को धीरे-धीरे बढ़ाएगा। अधिकारी ने कहा कि ईरान के जवाबी हमलों में यह बढ़ोतरी एक "चरणबद्ध रणनीति" के तहत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि ईरान की ओर से मिसाइल दागने की प्रक्रिया धीरे-धीरे बढ़ेगी और इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में दुश्मनों के हितों के खिलाफ अभियानों का और विस्तार किया जाएगा और उन्हें दोगुना किया जाएगा। अधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान दुश्मनों के रडार और हवाई रक्षा बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि दुश्मनों की सैन्य सुविधाओं के खिलाफ ईरान के अभियान "तब तक बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे, जब तक कि प्रतिरोधक क्षमता हासिल नहीं हो जाती।"

पिछले साल जून 2025 में 12-दिनों के युद्ध काे लेकर अमेरिका और इजराइल की अवैध आक्रामकता का ज़िक्र करते हुए कहा कि ईरान के पास बहुत ही उन्नत और शक्तिशाली हथियारों का ज़खीरा है, जो दुश्मनों को चौंका सकता है।

इस बीच अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान के बुनियादी ढांचे के खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई का कड़ा और अप्रत्याशित जवाब दिया जाएगा, जिससे दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि ईरान इस युद्ध को लंबे समय तक जारी रखने में पूरी तरह सक्षम है।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इस हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई सैन्य कमांडरों की माैत हाे गई थी। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में माैजूद अमेरिका और इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement