ईरान ने इजराइल के तेल अवीव और एलात पर मिलाइलों की बौछार की | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ईरान ने इजराइल के तेल अवीव और एलात पर मिलाइलों की बौछार की

Date : 03-Apr-2026

तेल अवीव/तेहरान, 03 अप्रैल । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने आज इजराइल की राजधानी तेल अवीव और दूसरे शहर एलात पर ताजा हवाई हमला किया है। आईआरजीसी ने दावा किया है  कि उसने तेल अवीव और एलात पर हमला कर इजराइली सेना और सैन्य औद्योगिक कंपनियों के महत्वपूर्ण केंद्रों को उड़ा दिया है। इजराइल ने स्वीकार किया है कि ईरान ने मिसाइलों की नई लहर छोड़ी है।

अल जजीरा चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइल ने स्वीकार किया है कि ईरान से इजराइल के इलाके की ओर और मिसाइलें दागी गई हैं। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा कि इस हमले को रोकने के लिए हवाई सुरक्षा प्रणालियां काम कर रही हैं। उधर, इराकी इराकी सशस्त्र समूह 'सराया औलिया अल-दाम' का कहना है कि उसने पिछले 24 घंटों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच हमले किए हैं।

इस बीच, इराक में 'इस्लामिक प्रतिरोध' समूह (ईरान समर्थित शिया मिलिशिया समूहों का नेटवर्क) ने कहा कि उसके लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में इराक के अंदर और पूरे क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 23 हमले किए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि 28 फरवरी से अब तक अमेरिका और इजराइल के हमलों में 600 से अधिक स्कूल और शिक्षण केंद्र प्रभावित हुए हैं। कुवैत की सेना ने घोषणा की है कि वह मिसाइल और ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement