03 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने यह घोषणा ट्रुथ सोशल पोस्ट के माध्यम से की। उनकी जगह डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच को नियुक्त किया जाएगा। खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रम्प जेफरी एपस्टीन से संबंधित फाइलों को बोंडी द्वारा जारी किए जाने से नाराज थे। उन्होंने कहा कि बोंडी निजी क्षेत्र में एक अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण नए पद पर जा रही हैं।
साठ वर्षीय बोंडी, श्री ट्रम्प द्वारा बर्खास्त किए गए दूसरे कैबिनेट अधिकारी हैं। उनसे पहले 5 मार्च को गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया गया था। अमेरिका में न्याय विभाग के प्रमुख के रूप में अटॉर्नी जनरल के पास व्यापक शक्तियां होती हैं और वे अन्य सरकारी संरचनाओं में गृह मंत्री के समान कुछ कार्यों को संभालते हैं।
