नेपाल के गृहमंत्री कार्यालय के सोफे पर सोये, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के गृहमंत्री कार्यालय के सोफे पर सोये, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Date : 03-Apr-2026

 काठमांडू, 03 अप्रैल । नेपाल के गृहमंत्री सूदन गुरूंग ने मंत्रालय के दफ्तर के सोफे पर सोते हुए अपनी एक तस्वीर सार्वजनिक की है। उन्होंने यह तस्वीर फेसबुक के माध्यम से साझा की, जिसमें वे कार्यालय के भीतर ही सोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फेसबुक पर फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “निर्माता से बड़ा निर्माण नहीं होता, जनता से ऊपर सरकार नहीं होती।” तस्वीर में वे सोफे पर रजाई ओढ़कर सोते हुए नजर आ रहे हैं।

उनके करीबी लोगों का कहना है कि जब से सुदन गुरूंग ने गृह मंत्रालय का कार्यभार संभाला है तब से वो अपने घर पर नहीं गए हैं। उन्हें कई दिन तक भी देर रात तक मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करते देख गया है।

गृह मंत्री बनने के दिन ही गुरूंग ने देर रात तक सुरक्षा अधिकारियों से बैठक कर उन्हें जेन-जी आंदोलन में दमन करने के आरोप में कार्रवाई का आदेश दिया।

गुरूंग के ही निर्देश पर पद संभालने के दूसरे दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार किया गया। पुराने प्रधानमंत्री मंत्री नेता शीर्ष अधिकारी सभींके खिलाफ जितने भी मामले लंबित हैं सभी पर कार्रवाई के लिए वो लगातार जांच एजेंसियों पर दबाव बना रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement