नेपाल के स्पीकर पद पर डीपी अर्याल निर्विरोध निर्वाचित, औपचारिक घोषणा रविवार को | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के स्पीकर पद पर डीपी अर्याल निर्विरोध निर्वाचित, औपचारिक घोषणा रविवार को

Date : 03-Apr-2026

 काठमांडू, 03 अप्रैल। नेपाल में संघीय संसद के प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पद पर राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के उपाध्यक्ष तथा सांसद डोल प्रसाद (डीपी) अर्याल स्पीकर के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। हालांकि, उनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा रविवार को होगी।

स्पीकर पद के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित किया गया था। तय समय के भीतर केवल अर्याल का ही नामांकन दाखिल हुआ।

स्पीकर पद पर निर्वाचित होने पर अर्याल ने नेपाल के संविधान और कानून के दायरे में रहकर न्यायसंगत तरीके से काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। सिंहदरबार में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्ष और न्यायपूर्ण ढंग से निर्वहन करेंगे। अर्याल ने यह भी कहा कि वे कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका के बीच शक्ति पृथक्करण के सिद्धांत का पालन करते हुए संसद की गरिमा को उच्च बनाए रखेंगे।

प्रतिनिधि सभा की नियमावली के नियम 7 के अनुसार यदि स्पीकर पद के लिए केवल एक ही उम्मीदवार का नामांकन होता है, तो समर्थक सदस्य के बोलने के बाद बैठक की अध्यक्षता करने वाला व्यक्ति प्रस्तावित सदस्य को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करता है। यह घोषणा अब होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में की जाएगी, जो आगामी रविवार को आयोजित होगी।

प्रतिनिधि सभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब है। सत्तापक्ष के स्पष्ट बहुमत के कारण विपक्षी दलों ने सभामुख पद के लिए उम्मीदवार नहीं उतारा। 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में आरएसपी के 182 सांसद हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement