नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह जल्द करेंगे भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण स्वीकारा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह जल्द करेंगे भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी का निमंत्रण स्वीकारा

Date : 13-Apr-2026

 काठमांडू, 04 अप्रैल। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने भारतीय प्रधानमंत्री के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। भारत भ्रमण की तैयारी को लेकर जल्द ही भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा होने वाला है।

मॉरीशस से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण, संतुलित और शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखना है। उनकी सरकार संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित देश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। विदेश मंत्री खनाल ने भारतीय विदेश मंत्री के साथ मुलाकात के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत भ्रमण को लेकर भी चर्चा होने की जानकारी दी।

मॉरीशस में इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित हिन्द महासागर सम्मेलन में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री खनाल ने कहा कि उनके इस भ्रमण के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक देशों के विदेश मंत्रियों के साथ उनकी मुलाकात हुई, जिनमें भारत, भूटान, बांग्लादेश, मॉरीशस आदि शामिल हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement