शिकागो में हैलोवीन की रात गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 15 लोग घायल | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

शिकागो में हैलोवीन की रात गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 15 लोग घायल

Date : 02-Nov-2022

 

शिकागो, 02 नवंबर (हि. सं.)। दक्षिण कोरिया के सियोल में हैलोवीन के हादसे से दुनिया अभी उबरी भी नहीं थी कि अमेरिका के शिकागो शहर में हैलोवीन की रात हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस ने यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन ने कहा कि इस घटना में तीन साल, 11 साल और 13 साल के तीन नाबालिग घायल हुए हैं। बाकी वयस्क हैं और उनकी आयु 30 से लेकर 50 साल है। इसके अलावा एक व्यक्ति कार की चपेट में आने से घायल हो गया। शिकागो दमकल विभाग ने बताया कि उसने घटनास्थल पर कम से कम 10 एम्बुलेंस भेजी थी।

ब्राउन ने कहा कि चलती कार से हमलावरों ने रात करीब साढ़े नौ बजे गोलीबारी की। यह घटना पुलिस के निगरानी कैमरे में कैद हो गई जिसे पुलिस खंगाल रही है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि वीडियो में कम से कम दो हमलावर दिखाई दिए हैं। हालांकि, हमलावरों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। वे भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी करते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने बताया कि घटना के पीछे के मकसद का अभी पता नहीं चला है। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ अजीत तिवारी

 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement