दो दिवसीय मिजोरम के दौरे पर आइजोल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

International

दो दिवसीय मिजोरम के दौरे पर आइजोल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Date : 03-Nov-2022

 -हवाई अड्डे पर राज्यपाल एवं मुख्मंत्री ने किया स्वागत

आइजोल, 03 नवंबर (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम की राजधानी आइजोल पहुंचीं। आज दोपहर 2.20 बजे नगालैंड का अपना दौरा पूरा करने के बाद कोहिमा से भारतीय वायु सेना के विमान से राष्ट्रपति आइजोल हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां पर राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति एवं मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद थे। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। वहीं 4 नवंबर को मिजोरम विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इसके अलावा आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने की भी योजना है।

राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की पूर्वोत्तर क्षेत्र के पहाड़ी राज्यों में से एक मिजोरम की यह पहली यात्रा है। वे शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति दो नवंबर को पूर्वोत्तर के पांच दिवसीय दौरे पर नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंची थीं। इससे पहले 13 अक्टूबर को अगरतला-खोंगसांग जनशताब्दी एक्सप्रेस और अगरतला-कोलकाता एक्सप्रेस को त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर उन्होंने रवाना किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/ वैभव/अरविंद

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement