प्रधानमंत्री मोदी ने रोश हशनाह पर यहूदी समुदाय को दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने रोश हशनाह पर यहूदी समुदाय को दी शुभकामनाएं

Date : 23-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहूदी नव वर्ष रोश हशनाह के अवसर पर यहूदी समुदाय और इज़राइल के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में शांति, आशा और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

प्रधानमंत्री का यह संदेश भारत और इज़राइल के बीच गहरे मित्रतापूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करता है, साथ ही यहूदी समुदाय के प्रति भारत की सद्भावना को भी दर्शाता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement