प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार बुधवार को होगा

Date : 30-Sep-2025

नई दिल्ली, 30 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को यहां के लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। भाजपा ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पार्टी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर 14 पंत मार्ग स्थित दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में रखा गया है, जहां पार्टी के कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

इसके पहले, प्रो. मल्होत्रा का पार्थिव शरीर सुबह 8.45 बजे उनके आधिकारिक आवास 21, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड लाया गय। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित भाजपा के कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।दिल्ली प्रदेश भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। प्रो. मल्होत्रा दिल्ली से 5 बार सांसद और दो बार विधायक रहे। वे 1980 में दिल्ली के पहले प्रदेश अध्यक्ष बने। उन्हों​​ने 1999 के लोकसभा चुनावों में दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. मनमोहन सिंह को हराया था। प्रो. मल्होत्रा का जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement