डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान में प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चाय की पत्तियां | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान में प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी चाय की पत्तियां

Date : 01-Apr-2026

 डिब्रूगढ़ (असम), 01 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ के मनोहारी चाय बागान का दौरा किया, जहां उन्होंने चाय की पत्तियां तोड़कर असम के चाय उद्योग के महत्व को रेखांकित किया।

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने चाय बागान की महिला व अन्य श्रमिकों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ संवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। यह संवाद क्षेत्र के चाय बागान श्रमिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा, उनकी मजदूरी तथा उनके पास आयुष्मान कार्ड है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि चुनावी प्रचार अभियान में भाग लेने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार रात डिब्रूगढ़ पहुंचे। रात 8ः40 बजे मोदी मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री विशाल काफिले के साथ मोहनबाड़ी हवाई अड्डे से मनोहारी रिजॉर्ट की ओर रवाना हुए। मोदी ने रात मनोहारी रिजॉर्ट में बिताई। प्रधानमंत्री मोदी धेमाजी और लखीमपुर जिले के उम्मीदवारों के लिए चुनावी प्रचार करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement