ओडिशा में विधायकों के वेतन वृद्धि से जुड़े चार विधेयक वापस | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

ओडिशा में विधायकों के वेतन वृद्धि से जुड़े चार विधेयक वापस

Date : 01-Apr-2026

 भुवनेश्वर, 01 अप्रैल। ओडिशा में विधायकों, मंत्रियों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन वृद्धि से संबंधित चारों विधेयकों को अंततः राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। इन विधेयकों की वापसी का निर्णय विधानसभा में सर्वसम्मति से लिया गया।

संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने मंगलवार को विधानसभा में इन चारों विधेयकों को वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई। उन्होंने बताया कि यद्यपि विधेयक पहले सर्वसम्मति से पारित हुए थे, लेकिन बाद में कई सदस्यों ने इसमें पुनर्विचार की आवश्यकता जताई।

सरकार ने सदस्यों की राय को ध्यान में रखते हुए विधेयकों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि ये विधेयक पिछले शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से पारित किए गए थे। उस समय सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने एक स्वर में इसका समर्थन किया था। हालांकि, बाद में इन विधेयकों में प्रस्तावित वेतन और भत्तों में एकमुश्त वृद्धि को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement