एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

Date : 16-Apr-2026

 पौड़ी गढ़वाल, 16 अप्रैल । जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर गुरुवार को पूर्ति विभाग की टीमों ने व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 31 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें कोटद्वार में 2 गैस गोदाम, पौड़ी में 1 गैस गोदाम व 15 व्यवसायिक प्रतिष्ठान, पाबौ में 1 गैस गोदाम व 10 व्यवसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। इसके अलावा कोट-खोलाचौरी और थलीसैंण में भी एक-एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement