दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने लोगों दी राहत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने लोगों दी राहत

Date : 17-Apr-2026

 नोएडा, 17 अप्रैल । नगर के औद्याेगिक क्षेत्राें में 13 अप्रैल को मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन की हकीकत जानने के लिए सीपीआई(एम) का संयुक्त डेलिगेशन शुक्रवार की दाेपहर जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचा।इस डेलिगेशन के नेताओं का आराेप है कि जिलाधिकारी ने उनसे मुलाकात नहीं की और उन्हें इस आफिस से उस आफिस तक भटकाया गया। इससे नाराज सीपीआई(एम) के संयुक्त डेलिगेशन के नेताओं ने डीएम कैंप कार्यालय के गेट पर तपती जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे नेताओं से जॉइंट कमिश्नर पुलिस राजीव नारायण मिश्र वार्ता करने पहुंचे हैं।

डीएम के सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय के गेट पर तपती जमीन पर ही धरने पर बैठे सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद डाक्टर वी शिवदासन ने बताया कि 13 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में हुए मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन की हकीकत जानने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी का एक संयुक्त डेलिगेशन नोएडा पहुंचा था। इसकी सूचना पहले से ही जिला प्रशासन को दी गई थी। उन्होंने बताया कि सुबह 10:45 पर उनका डेलिगेशन चिल्ला बॉर्डर पर पहुंच गया। वहां पर से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया और बताया गया कि डीएम वहीं पर मुलाकात करेंगी। वे लोग 11:45 तक जिलाधिकारी का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं आई।

सांसद डाॅ शिवदासन ने बताया कि 12:50 पर उन्हें बताया गया कि जिलाधिकारी सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में मिलेंगी। वे लोग वहां पहुंच गए। वे 1:10 तक वहां पर रहे। उन्हें बताया गया कि जिलाधिकारी उन्हें सेक्टर 27 स्थित कैंप कार्यालय पर मिलेंगी। इसके बाद वे लाेग जिलाधिकारी के कार्यालय ग्रेटर नोएडा से कैंप कार्यालय पहुंचे। सांसद ने बताया कि वे लाेग 3:35 पर जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय पर तो वहां पर कोई नहीं मिला। 4:30 बजे जब उप जिलाधिकारी वेद प्रकाश पांडे सेक्टर स्थित कैंप कार्यालय पर डेलिगेशन से बात करने पहुंचे तो, डेलिगेशन के लोगों ने कहा कि हमे डीम से बात करनी है। जब उनसे कहा गया कि डीएम व्यस्त हैं।

डीएम के व्यवहार से आक्रोशित डेलीगेशन के नेता डीएम कैंप कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए। इस डेलिगेशन में सांसद वी शिवदासन के अलावा राज्यसभा सदस्य एए रहीम, पोलित ब्यूरो मेंबर आर अरुण कुमार, जनरल सेक्रेटरी एमए बेबी, दिल्ली के स्टेट सेक्रेटरी अनुराग सक्सैना, लोकसभा सांसद अमरा राम भी नोएडा आए थे। खबर लिखे जाने तक यह लाेग डीएम कैंप कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं। इनसे बात करने के लिए अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा पहुंचे ीै। उन्होंने इनसे बात की लेकिन यह लोग डीएम को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं। उन्हाेंने आराेप लगाया कि उनके साथ दिल्ली से आए कुछ सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी मांग है कि उन लाेगाें काे तुरंत छोड़ा जाए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement