नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : अर्चना आनंद | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : अर्चना आनंद

Date : 17-Apr-2026

 सहरसा, 17 अप्रैल । राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सहरसा संयोजक अर्चना आनंद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को केंद्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल है, जिससे भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।अर्चना आनंद ने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। इससे महिलाओं का सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित होगा और देश के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूल मंत्र को साकार करते हुए महिलाओं के उत्थान को प्राथमिकता दे रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी संकल्प का मजबूत प्रमाण है, जो आने वाले समय में महिला नेतृत्व को और सशक्त बनाएगा।

अर्चना आनंद ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित भागीदारी मिलेगी और लोकतंत्र भी अधिक मजबूत होगा।अंत में उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह अधिनियम देश में महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरुआत करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement