आंध्र प्रदेश में प्री-स्कूल के बच्चों ने ग्रेजुएशन डे के जरिए दिया पोषण का संदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आंध्र प्रदेश में प्री-स्कूल के बच्चों ने ग्रेजुएशन डे के जरिए दिया पोषण का संदेश

Date : 18-Apr-2026

 नई दिल्ली, 18 अप्रैल। देशभर में मनाए जा रहे 'पोषण पखवाड़ा 2026' के तहत आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले से एक अनूठी पहल सामने आई है। यहां के ओंगोल प्रोजेक्ट में प्री-स्कूल के बच्चों ने अपने 'ग्रेजुएशन डे' समारोह को पोषण जागरूकता के साथ जोड़कर एक नई मिसाल पेश की है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों में शुरुआती उम्र से ही स्वस्थ खान-पान की आदतें विकसित करना है। इस दौरान बच्चों ने न केवल अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने का उत्सव मनाया बल्कि पोषण संबंधी महत्वपूर्ण संदेशों को भी साझा किया। इस दौरान जागरूकता संवाद, जोखिमों पर चर्चा और संवादात्मक सत्र आयोजित किए गए।

मंत्रालय के मुताबिक पोषण अभियान के तहत देशभर में बच्चों, महिलाओं और किशोरों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की सामुदायिक भागीदारी और अभिनव दृष्टिकोणों पर लगातार जोर दिया जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement