ओम बिरला, गडकरी और शेखावत ने विश्व धरोहर दिवस पर दीं शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ओम बिरला, गडकरी और शेखावत ने विश्व धरोहर दिवस पर दीं शुभकामनाएं

Date : 18-Apr-2026

 
नई दिल्ली, 18 अप्रैल । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने विश्व धरोहर दिवस पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

ओम बिरला ने एक्स पर कहा, “विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर राजस्थान सहित देशभर के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं! विरासतें हमारी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन सभ्यता की जीवंत पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित और संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। धरोहरों के बीच राजस्थान अपनी भव्यता, किलों, महलों और विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत के कारण विशेष स्थान रखता है। हम इन धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और भावी पीढ़ियों तक उनके महत्व को पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करें, ताकि हमारी सांस्कृतिक पहचान सदैव सुरक्षित और सशक्त बनी रहे।”

नितिन गडकरी ने कहा कि हम आने वाली पीढ़ियों के लिए इन अमूल्य स्थलों का संरक्षण, सुरक्षा और संवर्धन करते रहें, ताकि इतिहास, विरासत और पहचान आने वाले वर्षों तक जीवंत बनी रहे।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि मंदिर की दीवारें, प्राचीन किलों की नक्काशी और पीढ़ियों के लोकगीत… यही है हमारी असली पहचान। आइए, आज धरोहर दिवस पर संकल्प लें जब भी किसी ऐतिहासिक स्थल पर जाएं, उसे साफ रखें, सुरक्षित रखें और आदर दें क्योंकि ये विरासत सिर्फ हमारी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी है।

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि महाबोधि मंदिर से लेकर नालंदा के अवशेषों तक हमारी विरासत हमें हमारे महान इतिहास की याद दिलाती है।

विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन मेघवाल ने कहा कि हमारी धरोहर ही हमें अपने गौरवशाली इतिहास व संस्कृति से जोड़ती है। आइये, इस अवसर पर हम अपनी धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन में सहयोगी बनने का संकल्प लें।

केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रह्लाद जोशी ने कहा कि प्राचीन मंदिरों से लेकर शाश्वत परंपराओं तक, भारत की विरासत उसके समृद्ध इतिहास और जीवंत संस्कृति का एक जीता-जागता प्रमाण। आइए, हम अपने राष्ट्र की उस अद्भुत विरासत का उत्सव मनाएं, जो यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त उन प्रतिष्ठित स्थलों का घर है, जो 'भारत' की भावना, विविधता और भव्यता को दर्शाते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement